26.8 C
Chhattisgarh
Friday, October 30, 2026

अमृत भारत योजना,,, रायपुर मंडल के 15 स्टेशनों का हो रहा है पुनर्विकास ,,, भिलाई स्टेशन का कार्य पूर्ण 

रायपुर 13 फरवरी, 2025। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में स्थित 15 स्टेशनों का पुनर्विकास कार्य मंडल रेल प्रबंधक श्री दयानंद कुमार के मार्गदर्शन में तेजी से प्रगति कर रहा है। इन स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करके यात्रियों के लिए अधिक आरामदायक, सुरक्षित और स्तरीय बनाया जा रहा है। भारतीय रेलवे द्वारा इस योजना के तहत मंडल में यात्री सुविधाओं को और बेहतर करने हेतु विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, जोकि यात्रियों की सुरक्षा, संरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

मंडल के 15 स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है जिनमे 1) भाटापारा, (2) भिलाई पावर हाउस, (3) तिल्दा-नेवरा, (4) बेल्हा, (5) भिलाई, (6) बालोद, (7) दल्ली राजहरा, (8) भानुप्रतापपुर, (9) हथबंद, (10) सरोना, (11) मरोदा, (12) मंदिर हसौद, (13) उरकुरा, (14) निपनिया, (15) भिलाई नगर, शामिल हैं। भिलाई स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजनाओं में कार्य सर्वप्रथम पूर्ण हो चुका हैं।

Latest news
Related news