27.9 C
Chhattisgarh
Tuesday, November 3, 2026

बालोद बाजार हिंसा मामले में 6 माह से जेल में बंद भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

नई दिल्ली 20 फरवरी 2025 । बलौदा बाजार-हिंसा मामले में 17 अगस्त से रायपुर जेल में बंद भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को आज सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। देवेंद्र यादव करीब 6 माह से रायपुर के सेंट्रल जेल में बंद है। कल 19 फरवरी को उनका जन्म दिवस भी था। भिलाई में उनके कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन को हर्षोल्लास के साथ मनाया। आज देवेंद्र यादव की सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने की जानकारी मिलने पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

Latest news
Related news