23.4 C
Chhattisgarh
Wednesday, August 19, 2026

निज़ामुद्दीन-रायगढ़-निज़ामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस का दतिया स्टेशन में मिला स्टॉपेज 

रायपुर 09 जून 2025। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गाड़ी संख्या 12410/12409 निज़ामुद्दीन-रायगढ़-निज़ामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस का 02 मिनट का अस्थायी ठहराव उत्तर मध्य रेलवे के दतिया स्टेशन में दिया जा रहा है ।

यह सुविधा दिनांक 10 जून 2025 से निज़ामुद्दीन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12410 निज़ामुद्दीन-रायगढ़ एवं दिनाँक 11 जून 2025 से रायगढ़ से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12409 रायगढ़-निज़ामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस से लागू होगी जो आगामी 06 महीने तक रहेगी | गाड़ी संख्या 12410 निज़ामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस, दतिया स्टेशन 20.20 बजे पहुंचेगी तथा 20.22 बजे रवाना होगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12409 रायगढ़-निज़ामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस, दतिया स्टेशन 00.01 बजे पहुंचेगी तथा 00.03 बजे रवाना होगी |

Latest news
Related news