35 C
Chhattisgarh
Sunday, May 24, 2026

झांसी मेडिकल कॉलेज के चिल्ड्रन वार्ड में आग से 10 बच्चों की मौत,,,, सीएम योगी ने दिए जांच के आदेश

झांसी। मेडिकल कॉलेज के चिल्‍ड्रन वार्ड में शुक्रवार देर रात आग लगने से 10 नवजात शिशुओं की मौत हो गई। घटना के समय NICU में करीब 55 बच्‍चे भर्ती थे, अधिकांश को बचा लिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट तलब की है। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मेड‍िकल कॉलेज के NICU में दो वार्ड हैं। बाहर वाले वार्ड से सभी बच्‍चों को बचा लिया गया। रेस्क्यू कर बच्चों को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।लेकिन अंदर के वार्ड में जो बच्‍चे थे उनमें से 10 की मौत हुई है।आग इतनी तेजी से फैली कि रेस्क्यु के लिए समय ही नहीं मिल पाया।

Latest news
Related news