27.8 C
Chhattisgarh
Saturday, October 24, 2026

पूर्व प्रमुख सचिव अमन सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला क्लोज, कोर्ट ने कहा…EOW तीन साल में आरोपों को साबित करने में विफल रही

रायपुर, 20 अप्रैल 2024:- विशेष न्यायाधीश पीसी एक्ट प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश रायपुर निधि शर्मा तिवारी कोर्ट ने 16 अप्रैल के एक आदेश में राज्य ईओडब्ल्यू-एसीबी द्वारा दायर क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया, जिसमें पाया गया कि अमन सिंह और उनकी पत्नी यास्मीन सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का कोई मामला नहीं बनाया जा सकता है। छत्तीसगढ़ के ताकतवर अफसर रहे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के प्रमुख सचिव रहे अमन सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामले को कोर्ट ने क्लोज कर दिया है। ईओडब्लू ने कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल किया था। कोर्ट ने इसे स्वीकार कर लिया।

Latest news
Related news