28.9 C
Chhattisgarh
Monday, November 2, 2026

सुकमा में नक्सली छाप रहे थे नकली नोट, प्रिंटर, कागज और कई उपकरण जब्त ,,, पुलिस की बड़ी कामयाबी

सुकमा। जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सर्चिंग के दौरान पुलिस ने नकली नोट छापने वाले प्रिंटर,कागज, स्याही और कई समान जब्त किया है। छत्तीसगढ़ में पहली बार नक्सलियों के पास से नोट छापने के उपकरण मिले हैं। हालाकि नक्सली भाग खड़े हुए।

आज सुबह सूचना पर सर्चिंग टीम निकली हुई थी। टीम ने मौके से 50, 100, 200, 500 रुपए के नकली नोट के सैंपल बरामद किए हैं। सुकमा पुलिस ने बताया कि फंड की कमी से जूझ रहे नक्सली अब नकली नोट का इस्तेमाल कर रहे हैं। जवानों की सर्चिंग टीम ने कोराजगुड़ा के जंगलों से बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद की है। पुलिस इस बात का भी पता लगा रही हैं की नकली नोटों को नक्सलियों ने कहां-कहां खपाया है।

Latest news
Related news