23 C
Chhattisgarh
Sunday, October 25, 2026

चौरसिया को हाईकोर्ट से नही मिली जमानत

बिलासपुर- कोयला घोटाला और मनी लांड्रिंग केस में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया है। सौम्या चौरसिया ने बच्चों की परवरिश के आधार पर जमानत की मांग की है, अब मामले की सुनवाई 10 जून के बाद होगी ।

विदित हो पूर्व की कांग्रेस सरकार में करोड़ों के कोयला घोटाला और मनी लांड्रिंग के केस में ईडी ने 2 दिसंबर 2022 को सौम्या को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद से सौम्या चौरसिया रायपुर के सेंट्रल जेल बंद हैं. इससे पहले कोयला घोटाला और मनी लांड्रिंग केस में सुप्रीम कोर्ट ने सौम्या की जमानत याचिका खारिज कर दी थी, और कोर्ट ने गलत तथ्य पेश करने पर एक लाख का जुर्माना भी लगाया था.

Latest news
Related news