25.4 C
Chhattisgarh
Sunday, September 8, 2024

भाजपा की चुनाव समिति की महत्वपूर्ण बैठक, सभी 11 सीटे जीतेंगे:किरण सिंहदेव

बैठक में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर एवं सह प्रभारी नितिन नबीन ने दिया महत्वपूर्ण मार्गदर्शन

रायपुर 9 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ चुनाव समिति की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, मंत्री केदार कश्यप, ओपी चौधरी, विधायक धरमलाल कौशिक, पुन्नूलाल मोहले, विक्रम उसेंडी, नारायण चंदेल, राम प्रताप सिंह, श्रीमती शालिनी राजपूत, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव,रामजी भारती ,रामू रोहरा , भरत वर्मा मौजूद रहे।

भाजपा चुनाव समिति की बैठक को लेकर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने अपना मार्गदर्शन देते हुए कहा कि हम छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों में जीत हासिल करेंगे। छत्तीसगढ़ से कांग्रेस पार्टी का खाता नहीं खुलेगा। भाजपा की तैयारी जोरो से चल रही है और आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 11 सीटों में कमल खिलाकर इस बार 400 से अधिक सीट जीत कर केंद्र में फिर से एक बार मोदी जी की सरकार बनाएंगे। पिछले 10 वर्षों के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल में देश की जनता को केंद्र की सरकार ने विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत सशक्त बनाने का काम किया है जिसके चलते देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विश्वसनीयता देश की जनता में बढ़ी है और जनता देश में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साथ देने के लिए आतुर है इस बार कांग्रेस पार्टी का सूपड़ा छत्तीसगढ़ के साथ पूरे देश में भी साफ होने वाला है।

श्री किरण सिंहदेव ने कहा श्री ओम माथुर श्री नितिन नबीन जी ने आगामी लोकसभा को लेकर विस्तार से मार्गदर्शन दिया,आने वाले समय में लोकसभा वार कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई ,चुनाव की संपूर्ण रणनीति पर विचार किया गया।

Latest news
Related news