22.2 C
Chhattisgarh
Saturday, January 24, 2026

ऑपरेशन तलाश अभियान,,, दुर्ग पुलिस ने 541 लोगों को ढूंढ निकाला,,, उत्कृष्ट कार्य करने वाले थाना प्रभारियों का पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने किया सम्मान

दुर्ग। जिला पुलिस कार्यालय दुर्ग में ऑपरेशन तलाश अभियान के तहत गुम इंसान मामलों में की गई करवाई की पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने समीक्षा की। ऑपरेशन तलाश अभियान के तहत दुर्ग जिले में अच्छी कार्रवाई की गई, 541 लोगों को दुर्ग पुलिस ने ढूंढ निकला है। इस अभियान को सफल बनाने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले थाना प्रभारियों को एसपी विजय अग्रवाल ने सम्मानित किया है।

”ऑपरेशन तलाश” अभियान के तहत दिनाँक 01/06/2025 से दिनाँक 24/06/2025 तक की अवधि में कुल 541 गुम इंसानों को दस्तयाब किया गया है। जिसमे थाना जामुल व्दारा 80 से अधिक, थाना दुर्ग व्दारा 47 से अधिक तथा थाना सुपेला व्दारा 35 से अधिक गुम इंसानों को दस्तयाब किया गया है। उक्त कार्यवाही के लिए उप पुलिस अधीक्षक थाना प्रभारी दुर्ग ममता अली शर्मा निरीक्षक विजय यादव थाना प्रभारी सुपेला एवं निरीक्षक राजेश मिश्रा थाना प्रभारी जामुल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (IUCAW) पद्मश्री तंवर, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग चिराग जैन, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीश पाटिल उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एलेक्जेंडर कीरो एवं समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी एव उनका स्टाफ उपस्थित रहे।

Latest news
Related news