24.6 C
Chhattisgarh
Saturday, October 24, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दामाखेड़ा हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत

बलौदाबाजार, 23 फरवरी 2024/ जिले के सिमगा विकासखंड अंर्तगत दामाखेड़ा में माघपूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध सतगुरू कबीर संत समागम, दामाखेड़ा मेला में पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का हेलीपैड में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया गया। हेलीपैड पर अतिथियों का पूर्व विधायक श्री शिवरतन शर्मा, आईजी श्री अमरेश कुमार मिश्रा, कलेक्टर श्री चंदन कुमार, एसएसपी श्री सदानंद कुमार सहित बड़ी संख्या में पहुंचे जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने गुलदस्ता भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज भी उपस्थित रहे।

Latest news
Related news