24 C
Chhattisgarh
Friday, October 23, 2026

केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने आज मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर श्री साय ने पुष्प गुच्छ भेंट कर रामदास आठवले का स्वागत किया और छत्तीसगढ़ में उनकी सरकार द्वारा 100 दिन में किये गए जनहित, विकास के कार्यों सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर सारगर्भित की।

मुलाकात के बाद श्री साय ने आठवले की तारीफ में कहा कि “एक सरल, सहज और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी केंद्र में मंत्री श्री रामदास आठवले जी से आज मुख्यमंत्री निवास में आत्मीय मुलाकात हुई। अपनी बेजोड़ भाषण शैली और वाक्पटुता से जन-जन में लोकप्रिय आठवले जी से विभिन्न विषयों पर सार्थक और सारगर्भित चर्चा की।”

Latest news
Related news