23.8 C
Chhattisgarh
Thursday, July 30, 2026

मुख्यमंत्री श्री साय से जनजातीय मोर्चा भिलाई के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री को गौर मुकुट पहनकर किया सम्मानित

रायपुर, 14 जनवरी 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज शाम यहां राज्य अतिथि गृह ‘पहुना’ में जनजातीय मोर्चा भिलाई, जिला दुर्ग के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को गौर मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान पदम् श्री डॉ. राधेश्याम बारले भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस सम्मान के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जनजातीय मोर्चा भिलाई, जिला दुर्ग के जिलाध्यक्ष श्री राजू लाल नेताम, डॉ. गंभीर सिंह, अप्पल नायडू सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Latest news
Related news