24.6 C
Chhattisgarh
Saturday, October 24, 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तातापानी स्थित तपेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद 

 

रायपुर 14 जनवरी 2024/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में तातापानी स्थित तपेश्वर महादेव मंदिर में पूजा- अर्चना कर प्रदेशवासियों की समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। श्री साय आज संक्रांति परब तातापानी महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर तातापानी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने तपेश्वर महादेव पर जल का अर्घ्य देकर तपेश्वर महादेव के विशाल प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

पतंगबाजी का लिया आनन्द

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान स्वामी आत्मानन्द एवं जवाहर नवोदय स्कूल के बच्चों के साथ चकरी एवं मांझा
थाम कर पतंगबाजी का आनन्द लिया।*

चारपाई में बैठकर तिलकुट और लड्डू का उठाया लुत्फ

मुख्यमंत्री ने मंदिर प्रांगण में चारपाई पर बैठकर तिलकुट और तिल के लड्डू का लुत्फ उठाया। ऐसी मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन स्नान, दान के साथ तिलकुट व तिल के लड्डू को खाया जाता है।

Latest news
Related news