41.3 C
Chhattisgarh
Wednesday, April 15, 2026

राहुल गांधी के बयान पर मुख्यमंत्री का कटाक्ष, 55-60 साल राज करने वाले दूसरे पर आरोप लगा रहे

रायपुर। राहुल गांधी के यह कहे जाने पर कि देश में सर्वाधिक पैसा चुनिंदा लोगो के पास है पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि अगर एसा है तो इसके लिए ज़िम्मेदार कांग्रेस ही है क्यों कि देश में सबसे ज़्यादा शासन कांग्रेस का ही रहा है। श्री साय ने कहा कि देश में 55-60 साल तक कांग्रेस ने राज किया। राहुल गांधी बोल रहे हैं कि 22 लोगों के पास जितना धन है उतना 70 करोड़ लोगों को मिलाकर है, अगर एसा है तो ये उन्हीं लोग किए हैं, ये कांग्रेस की करतूत है।

पत्रकारों के सवाल पर सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस ने ही देश में इमरजेंसी लगाया था और लोकतंत्र का अपमान किया था। आज वही कांग्रेसी हम पर लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगा रहे हैं। लोकतंत्र का गला तो कांग्रेस ने घोंटा है।
उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल है और प्रदेश की पूरी 11 की 11 सीटें जीत रहे हैं। श्री साय ने कहा कि आज हमने कोरबा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत 2 जनसभा को संबोधित किया। वहां भाजपा के पक्ष में काफी अच्छा माहौल है। कांग्रेसियों के पास कहने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए अनर्गल बयानबाज़ी कर रहे हैं।

Latest news
Related news