19 C
Chhattisgarh
Saturday, October 24, 2026

सेवानिवृत्त आईएएस अनिल टुटेजा 5 दिन की Ed की रिमांड पर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाला मामले में 2 दिन की न्यायिक रिमांड पूरी होने के बाद रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा को 5 दिन की ईडी रिमांड पर भेजा गया है।

बुधवार को उन्हें ED की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। दोनों पक्षों का तर्क सुनने के बाद कोर्ट ने आदेश जारी किया है। वहीं घोटाले की जांच कर रही ACB-EOW ने शराब कारोबारी पप्पू ढिल्लन को भी हिरासत में लिया है। डीजे कोर्ट में टूटेजा को पेश किया गया था। जहां बचाव पक्ष के वकील ने कोर्ट में पक्ष रखते हुए ED की रिमांड पर आपत्ति जताई थी। टुटेजा के वकील ने कर्नाटक हाईकोर्ट 2023 के फैसले का रेफरेंस दिया था। जजमेंट में यह कहा गया है कि स्पेशल एक्ट के तहत केस स्पेशल कोर्ट में ही सुने जाए।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को रिटायर्ड IAS अफसर अनिल टुटेजा को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कोर्ट में पेश किया गया था। जेल प्रबंधन ने सुरक्षा के लिए पर्याप्त बल उपलब्ध नहीं होने के कारण कोर्ट लाने में असमर्थता जताई थी।

Latest news
Related news