29.8 C
Chhattisgarh
Tuesday, August 25, 2026

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के विभिन्न समितिययो की मैराथन बैठक

भाजपा प्रदेश सहप्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल बैठक में उपस्थित

रायपुर। लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही भारतीय जनता पार्टी में लोकसभा चुनाव के कार्ययोजना दृष्टिकोण से मैराथन बैठके प्रारंभ हो गई है।
भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा प्रदेश सहप्रभारी नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, महामंत्री, संगठन पवन साय ने महामंत्री, संभाग प्रभारीयो, चुनाव प्रबंधन समिति से लोकसभा की सभी 11 सीटों पर विजय प्राप्त करने के लिए विभिन्न रणनीतियों पर मैराथन बैठक कर विस्तार से चर्चा की।
कल 5 मार्च को सुबह मीडिया विभाग, सोशल मीडिया, चुनाव संचालन समिति, चुनाव प्रबंधन समिति, सभी 11 लोकसभा प्रत्याशी, माननीय मंत्री गण व अन्य प्रबंधन समितियों की अलग अलग बैठके होंगी।
आज बैठक में महामंत्री संजय श्रीवास्तव, जगदीश रामू रोहरा, राम जी भारती,भरत वर्मा, लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक शिवरतन शर्मा, सौरभ सिंह, सरला कोसरिया, भूपेंद्र सवन्नी, रजनीश सिंह ,जगदीश पाणिग्रही,राजा पांडेय , अनुराग सिंहदेव उपस्थित थे।

Latest news
Related news