18.6 C
Chhattisgarh
Tuesday, October 27, 2026

मंत्री दयालदास बघेल ने रामायण मानस गायन मण्डली को किया सम्मानित

राम मंदिर गंगा आरती में हुए शामिल

रायपुर, 23 जनवरी 2024/ खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल विगत दिवस बेमेतरा जिला मुख्यालय के श्री राम मंदिर में दीपदान, गंगा आरती और रामायण मानस गायन में शामिल हुए। जिला प्रशासन द्वारा कलाजत्था के माध्यम से सभी विकासखण्डों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। श्री बघेल ने भक्तिमय गाने का आनंद लिया। उन्होंने कार्यक्रम में पंजीकृत त्रिवेणी संगम मानस मण्डली पिकरी एवं जय मां शीतला मानस मण्डली भिलौरी को 5-5 हजार रूपए प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया।

जिला प्रशासन द्वारा जिला मुख्यालय सहित विकासखंड और ग्राम पंचायतों में नागरिकों के लिए एलईडी टी.व्ही. व प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रसारण की व्यवस्था कराई गई थी। इस अवसर पर विधायक श्री दीपेश साहू, कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Latest news
Related news