26.7 C
Chhattisgarh
Monday, October 19, 2026

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी एवं मंत्री श्री केदार कश्यप ने विभागों की बजट तैयारियों पर की चर्चा

 

रायपुर, 16 जनवरी 2024/ छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास और सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप की उपस्थिति में आज मंत्रालय महानदी भवन में उनके संबद्ध विभागों के बजट की तैयारियों को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ चर्चा की।

श्री चौधरी एवं श्री कश्यप ने इस दौरान वन एवं जल संसाधन विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना, लेमरू हाथी रिजर्व परियोजना, चरण पादुका योजना जैसी विभिन्न योजनाओं के बजट, वन प्रबंधन समितियां एवं सिंचाई परियोजनाओं के साथ ही राजस्व में वृद्धि हेतु वनोपज से विभिन्न प्रकार के प्रोडक्ट तैयार करने को लेकर विस्तृत चर्चा की ।

इसके साथ ही मंत्री द्वय ने विभागीय अधिकारियों के साथ लाइवलीहुड कॉलेज की सुविधाओं में विस्तार, गुणवत्ता में सुधार एवं प्लेसमेंट के प्रतिशत में बढ़ोतरी के लिए भी सार्थक चर्चा करने के साथ ही माइक्रो एटीएम की पंचायत स्तर पर व्यवस्था हेतु वित्तीय प्रावधान एवं पैक्स को सीएससी के रूप में विकसित करने जैसे सुझावों पर भी चर्चा की।

Latest news
Related news