18.6 C
Chhattisgarh
Saturday, October 24, 2026

मुख्यमंत्री श्री साय से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री निवास पहुंचने पर श्री साय ने किया उनका आत्मीय स्वागत

रायपुर, 12 मार्च 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहां उनके निवास में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री निवास पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री साय ने डॉ. यादव का आत्मीय स्वागत किया और शाल एवं बस्तर आर्ट की कलाकृति भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी, सांसद श्री सुनील सोनी, श्री संजय श्रीवास्तव और श्री राहुल कोठरी मौजूद थे।

डॉ. मोहन यादव एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। वे यहां राजनांदगांव में छत्तीसगढ़ सरकार की कृषक उन्नति योजना के तहत राशि वितरण तथा अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Latest news
Related news