24.6 C
Chhattisgarh
Saturday, October 24, 2026

खाद्य मंत्री बघेल: यादव समाज के सामाजिक सम्मेलन में हुए शामिल

सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रूपए की घोषणा की

रायपुर 26 फ़रवरी 2024/ खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने विगत दिवस बेमेतरा ज़िले के विकासखंड नवागढ़ में जिला स्तरीय ठेठवार यादव समाज के सम्मेलन में शामिल हुए। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने कार्यक्रम संबोधित करते हुए कहा कि ठेठवार यादव समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। यादव समाज मेहनतकश समाज है। इस मौके पर खाद्य मंत्री ने समाज के सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख की घोषणा की।

उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए कहा। इस अवसर पर यादव समाज के ज़िला अध्यक्ष डॉ. बी दृपी. यदु सहित यादव समाज के लोग उपस्थित थे।

Latest news
Related news