27.4 C
Chhattisgarh
Friday, September 11, 2026

यूपी में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के मनोज सिंह पटेल बने प्रदेश अध्यक्ष, कहा… यूपी में बनाएंगे कांग्रेस पार्टी की सरकार

दिल्ली। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन में नई नियुक्तियां की गई है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आदेश अनुसार चार राज्यों में नई नियुक्ति की गई है। जिसमें यूपी में मनोज सिंह पटेल को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की गई है। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन यूपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह पटेल ने एशिया न्यूज डॉट इन से बातचीत में कहा कि राजीव गांधी पंचायती राज संगठन को यूपी में मजबूत बनाएंगे। बड़ी संख्या में लोगों को इस संगठन से जोड़ा जाएगा और आने वाले समय में यूपी में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाएंगे। इस नियुक्ति के लिए उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, श्रीमती सोनिया गांधी और लोकसभा के विपक्ष के नेता राहुल गांधी का आभार जताया है।

Latest news
Related news