बस्तर। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, पुलिस महानिरीक्षक केरिपु सीजी सेक्टर छ0ग0 रायपुर, उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज, उप पुलिस महानिरीक्षक केरिपु ऑप्स बीजापुर सेक्टर के मार्ग दर्शन व पुलिस अधीक्षक बीजापुर के निर्देशन में जिले में चलाये जा रहे माओवादी उन्मूलन अभियान के तहत डीआरजी, बस्तर फाईटर, एसटीएफ, कोबरा व केरिपु बल के द्वारा किये जा रहे संयुक्त प्रयासो से तथा छ0ग0 शासन की पुनर्वास एवं आत्मसर्पण नीति साथ ही छ0ग0 शासन द्वारा चलाये जा रहे “नियद नेल्ला नार” योजना से प्रभावित होकर गंगालूर एरिया कमेटी 17 माओवादियों ने आज आत्मसमर्पण किया।
आज उप पुलिस महानिरीक्षक, दंतेवाड़ा रेंज दंतेवाड़ा श्री कमलोचन कश्यप, पुलिस उप महानिरीक्षक केरिपु बीजापुर देवेन्द्र सिंह नेगी , पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ जितेन्द्र कुमार यादव, कमांडेंट 222 विरेन्द्र सिंह, कमांडेंट 85वी बटालियन केरिपु सुनील कुमार राही, कमांडेंट 196 वी बटालियन केरिपु कुमार मनीष, कमांडेंट 199वी बटालियन केरिपु आनंद कुमार, कमांडेंट 202 कोबरा अमित कुमार, कमांडेंट 210 कोबरा अशोक कुमार, कमाडेंट 204 कोबरा संतोष कुमार मल्ल, कोबरा 205 नरेश पवार, कमांडेंट 206 कोबरा पुष्पेन्द्र कुमार, अति0पुलिस अधीक्षक नक्सल अभियान मयंक गुर्जर, अति0पुलिस अधीक्षक चन्द्रकांत गर्वना, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुदीप सरकार, उप पुलिस अधीक्षक शरद कुमार जायसवाल के समक्ष आत्मसमर्पण किये ।