30.8 C
Chhattisgarh
Saturday, June 20, 2026

सरकार सुनिश्चित करे फीस नियामक आयोग के फैसले के अनुसार मेडिकल छात्रो की फीस वापस हो

रायपुर 06 अप्रैल 2025। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉक्टर राकेश गुप्ता ने छत्तीसगढ़ फीस नियामक आयोग के निजी मेडिकल कॉलेजो की प्रावधानों के विपरीत अतिरिक्त मदों में ली गई फीस की वापसी के फैसले का स्वागत किया है। पिछले कुछ समय से पालकों की तरफ से नियमित रूप से शिकायतें मिलती रही हैं लेकिन मेडिकल कॉलेजों में अध्ययन कर रहे बच्चों की पढ़ाई में संभावित अहित के कारण कोई पालक आगे आकर शिकायत नहीं कर पाता है।

अतिरिक्त फीस वसूली किए जाने की शिकायतें सही पाए जाने पर फीस नियामक आयोग के साहसी और पारदर्शी फैसले को कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ राकेश गुप्ता ने देश में अपनी तरह का पहला फैसला बताया है । भविष्य में अतिरिक्त फीस वसूली में रोक लगाए जाने के लिए बेहतर होगा कि छत्तीसगढ़ राज्य का चिकित्सा शिक्षा विभाग शिकायतों का तय समय पर निपटारा करके अपनी नैतिक जिम्मेदारी ठीक से निभाए, ताकि पालक और चिकित्सा छात्र मेडिकल कॉलेज की शिक्षा गुणवत्ता पर अपने सकारात्मक सुझाव दे सकें।

डॉ. राकेश गुप्ता ने मांग किया है कि सरकार और चिकित्सा शिक्षा विभाग यह सुनिश्चित करे कि फीस नियामक आयोग के फैसले के अनुसार सभी बच्चों की अतिरिक्त फीस जो वसूली गयी है उसकी वापसी हो सके। फीस नियामक समिति की आदेश अनुसार तय समय पर सभी पालकों को पारदर्शी तरीके से फीस वापसी की प्रक्रिया पूर्ण हो यह देखना स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है।

Latest news
Related news