26.3 C
Chhattisgarh
Tuesday, September 15, 2026

रेलवे महिला कल्याण संगठन ने 45 कर्मचारियों को किया सम्मानित 

रायपुर 09 मई 2025। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन, रायपुर द्वारा अंतराष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर 06 मई 2025 (मंगलवार) रायपुर मंडल के सभी विभागो से दक्ष, समर्पित एवं कर्मठ 45 कर्मचारियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया. अध्यक्षा सेक्रो श्रीमती शिखा सिंह ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने कार्यक्षेत्र में भविष्य में भी अपनी दक्षता एवं कर्मठता बनाये रखेंगे, जिससे कि उनके साथ साथ रेल मंडल की उत्रोत्तर प्रगति होती रहेगी.
यह आयोजन अध्यक्षा सेक्रो श्रीमती शिखा सिंह की अध्यक्षता में किया गया जिसमे उपाध्यक्षा सेक्रो श्रीमती अदिति अग्रवाल, सचिव सेक्रो श्रीमती राशि गुप्ता, सह सचिव श्रीमती अमृता शाह सहित अन्य सेक्रो सदस्याएँ उपस्थित रही।

Latest news
Related news