32.6 C
Chhattisgarh
Monday, June 15, 2026

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव के नेतृत्व में संगठन काफी मजबूत हुआ,,, भाजपा चरोदा मंडल अध्यक्ष ए गौरी शंकर ने की किरणदेव से मुलाकात

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी चरोदा मंडल के अध्यक्ष ए गौरी शंकर ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मुलाकात की है। एक गौरीशंकर ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा संगठन काफी मजबूत हुआ है। उनके नेतृत्व में संगठन का लगातार विस्तार हो रहा है।

श्री गौरी शंकर ने बताया कि आने वाले दिनों में चरोदा भिलाई 3 नगर निगम का चुनाव भाजपा पूरे ताकत से लड़ेगी और निगम में भाजपा का महापौर बनाया जाएगा । इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है।

Latest news
Related news