25 C
Chhattisgarh
Saturday, March 21, 2026

बी डी प्रसाद रेलवे मजदूर कांग्रेस के रायपुर रेल मंडल समन्वयक बने,,, कहा – रेल कर्मियों के हित में काम करेंगे

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर जोन के महामंत्री एल पीतांबर के द्वारा रायपुर रेल मंडल समन्वयक पद पर बी डी प्रसाद की नियुक्त की गई है । उन्होंने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है।

श्री प्रसाद की नियुक्ति पर रायपुर रेल मंडल मजदूर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। इसके अलावा दीपक श्रीवास्तव रायपुर ब्रांच 1 उपाध्यक्ष मजदूर कांग्रेस और शेख शेरुद्दीन कोषाध्यक्ष भिलाई ब्रांच बनाए गए हैं। रेलवे मजदूर कांग्रेस रायपुर रेल मंडल के समन्वय बी डी प्रसाद ने कहा है कि वे रेल कर्मियों के हित में काम करेंगे। रेल कर्मियों की जो भी मांगे या समस्याएं है उनका निदान किया जाएगा।

उक्त कार्यक्रम में वैरीणा शाखा सचिव शैलेश साहु डी. आर. एम. काम्प्लेक्स शाखा सचिव बी. सुरेश 1. डीजल शेंड शाखा सचिव मनोज राय, अर्थन बैंक डायरेक्टर, भीमराव बोदलकर एवं शाखा 1 उपाध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव भिलाई ब्रांच के कोषाध्यक्ष शेख शेरूद्दीन एवं पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे ।

Latest news
Related news