रायपुर। श्री राम सूर्यवंशी (प्रदेश महासचिव असंगठित कामगार व कर्मचारी केकेसी व प्रदेश कार्यालय प्रभारी केकेसी) ने आज रायपुर राजीव भवन में पदभार ग्रहण किया ।
उन्होंने कहा कि वे प्रदेश के मजदूरों के हित में काम करेंगे। उनकी जो भी समस्याएं होंगी उसका समाधान किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने काम करेंगे। उन्होंने पूर्व सीएम भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक बोरकर सहित वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है।
इस अवसर पर धनंजय मिश्रा , लक्ष्मी नारायण मारकंडे(जिला उपाध्यक्ष केकेसी), विजय पूरी(महामंत्री केकेसी), विकास वंदे पूर्व जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति रायपुर महेश्वर शुक्ला राजू पार्षद भारती राम सूर्यवंशी व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
