22.3 C
Chhattisgarh
Thursday, October 22, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 20 फरवरी को करेगे कवर्धा केन्द्रीय विद्यालय का वर्चुअल लोकार्पण

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और सांसद श्री संतोष के प्रयासों से कबीरधाम जिला को मिला केन्द्रीय विद्यालय भवन

रायपुर, 17 फरवरी 2024/प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 20 फरवरी को छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के महराजपुर स्थित नवीन केन्द्रीय विद्यालय भवन का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। इस लोकार्पण समारोह में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा, सांसद श्री संतोष पाण्डेय को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। केन्द्रीय विद्यालय भवन एवं कर्मचारी आवासीय भवन सहित अन्य निर्माण कार्याे की लागत 20.56 करोड़ रूपए बताई गई है।

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने केन्द्रीय विद्यालय भवन के लोकार्पण की तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर श्री महोबे और जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल ने नवीन केन्द्रीय विद्यालय भवन का निरीक्षण किया। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और सांसद श्री संतोष पाण्डेय के अथक प्रयासों से कबीरधाम जिले को केन्द्रीय विद्यालय का एक नया संयुक्त परिसर का निर्माण कार्य पूरा हो पाया है।

प्राचार्य श्री सुशील कुमार ने बताया कि केन्द्रीय विद्यालय भवन निर्माण कार्याे की आधारशिला वर्ष 2017 में रखी गई थी। वर्तमान में केन्द्रीय विद्यालय कक्षा 11वीं तक संचालित है। जिसमें 486 विद्यार्थी अध्यनरत है। अध्यनरत विद्यार्थियों में 248 छात्र और 238 छात्राएं शामिल है। नवीन केन्द्रीय विद्यालय भवन में सभी कक्षाएं उच्च स्तरीय तरीके से बनाएं गए है। परिसर में खेल, संगीत सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए पर्याप्त जगह तैयार किए गए है। केन्द्रीय विद्यालय वर्तमान में आउटडोर स्टेडियम परिसर में संचालित हो रही है।

Latest news
Related news