18 C
Chhattisgarh
Sunday, October 25, 2026

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर विधायक एवं पूर्व मंत्री कवासी लखमा के स्वास्थ्य की ली जानकारी

रायपुर, 21 फरवरी, 2024- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज शाम रायपुर के एमएमआई अस्पताल पहुंचकर वहां उपचार के लिए भर्ती विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री कवासी लखमा से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा उनसे मिलने तत्काल अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से विधायक श्री कवासी लखमा के इलाज की जानकारी ली। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने श्री लखमा को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं दी।

Latest news
Related news