23 C
Chhattisgarh
Sunday, October 25, 2026

बेमौसम बारिश से खेती को नुकसान, सीएम विष्णुदेव साय ने कहा किसानों को हर संभव मदद मिलेगी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बेमौसम मौसम बारिश व ओलावृष्टि होने से खेती किसानी काफी प्रभावित हुई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले 36 घंटों में भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में तेज अंधड़ के साथ बारिश और ओलावृष्टि के आसार है। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से दलहन, तिलहन सहित अन्य फसलों को नुकसान हुआ है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रभावित किसानों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। सीएम साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों का नुकसान हुआ है। इससे किसान भाइयों को मायूस होने की जरूरत नहीं है। फसलों के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। भाजपा सरकार किसानों के हितों के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है

Latest news
Related news