23.3 C
Chhattisgarh
Saturday, October 24, 2026

रेलवे सुरक्षा बल में सब इंस्पेक्टर एवं कांस्टेबल के 4660 रिक्त पदों पर होगी भर्ती 

रायपुर ,24 मार्च’ 2024। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ़) में सब इंस्पेक्टर के 452 एवं कांस्टेबल के 4202 कुल 4660 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है । इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू होकर 14 मई 2024 तक पूर्ण की जाएगी ।

उपरोक्त भर्ती के लिए सब इंस्पेक्टर के पद पर निर्धारित योग्यता मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक एवं आयु सीमा 20 से 28 वर्ष तथा कांस्टेबल के पद पर निर्धारित योग्यता भारत सरकार से मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 उतीर्ण या समकक्ष एवं आयु सीमा 28 से 28 वर्ष रखा गया है ।

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ़) द्वारा जारी गई इन रिक्तियों पर भर्ती हेतु योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकेंगे । इस संबंध में और अधिक जानकारी दिनांक 02 से 08 मार्च के रोजगार समाचार में एवं रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर प्राप्त की जा सकती है ।

 

Latest news
Related news