29.3 C
Chhattisgarh
Saturday, October 24, 2026

देश के कई राज्यो में फिर बदला मौसम का मिजाज

दिल्ली । मौसम के मिजाज में एक बार फिर बदलाव आया है। देश के कई राज्यों में रविवार को अचानक मौसम बदल गया।पंजाब, बिहार से लेकर पश्चिम बंगाल के उप हिमालयी क्षेत्रों सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश तक गरज के साथ कहीं हल्की, कहीं भारी बारिश हुई।

पश्चिमी हिमालयी, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 26 मार्च से मौसम खराब होने का अनुमान है और इस दौरान बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

Latest news
Related news