27.1 C
Chhattisgarh
Saturday, October 31, 2026

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप ने बीजेपी ज्वाइन किया, कहा… बिहार मे भाजपा के साथ मिलकर काम करेंगे और भाजपा को मज़बूत करेगें

दिल्ली। बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है। दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में मनीष ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की. इस मौके पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे।

बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करें के बाद उन्होने कहा कि बिहार मे भाजपा के साथ मिलकर काम करेंगे और भाजपा को मज़बूत करेगें। मनीष कश्यप ने कहा कि ” उनकी मां पीएम नरेंद्र मोदी की बड़ी प्रशंसक हैं और मां के निर्देश पर ही मैं बीजेपी में शामिल हो रहा हूं.” मनीष कश्यप के बीजेपी में शामिल होने में अहम भूमिका निभानेवाले सांसद मनोज तिवारी ने जनता से जुड़े मुद्दे उठाने के लिए मनीष कश्यप की तारीफ की।

Latest news
Related news