24.4 C
Chhattisgarh
Tuesday, August 25, 2026

देवती कर्मा के बंगले में गोली चलने से एक जवान की मौत, एक गंभीर अस्पताल में भर्ती

रायपुर। देवती कर्मा के सिविल लाइन के बंगले में आशीष कर्मा के सुरक्षा में लगे vip सुरक्षा कंपनी के Apc राम कुमार दोहरे एवं प्रधान आरक्षक अजय सिंह पुलिस बैरेक में अपने हथियारो की नियमित सफ़ाई कर रहे थे। उसी दौरान पिस्टल से गोली चल गई ।

बताया गया APC के हथेली को पार कर प्रधान आरक्षक अजय सिंह के दाहिने सीने में लगी। प्रधान आरक्षक अजय सिंह की मेकाहारा अस्पताल में मृत्यु हो गई है। APC राम कुमार दोहरे का इलाज कराया जा रहा है। मृतक बिजुरी के रहने वाले हैं और घायल भिंड से है। मिली जानकारी के अनुसार मामला एक्सीडेंटल फायरिंग का प्रतीत हो रहा है। पूरे मामले की सिविल लाईन पुलिस जांच कर रही है।

Latest news
Related news