21.8 C
Chhattisgarh
Saturday, October 31, 2026

मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने रायपुर रेल मंडल के पहले गति शक्ति कार्गो टर्मिनल का किया शुभारंभ 

रायपुर~ 28 अप्रैल,2024। देश में इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के लिए रेलवे द्वारा गति शक्ति कार्गो टर्मिनल्स की शुरुआत की है। रेलवे उपभोक्ताओं के लिए उनके हितों को ध्यान में रखते हुए पॉलिसी बनाई गई है यह कार्गो टर्मिनल देश की गति प्रगति में बहुत सहायक होते हैं।

इसी कड़ी में रायपुर रेल मंडल द्वारा पहले गति शक्ति कार्गो टर्मिनल का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार द्वारा किया गया इस अवसर पर रायपुर रेल मंडल के परिचालन, वाणिज्य संकेत एवं दूरसंचार, इंजीनियरिंग टी आर डी विभागों के वरिष्ठ शाखा अधिकारी भी उपस्थित रहे । रायपुर रेल मंडल का पहला कार्गो टर्मिनल जे के लक्ष्मी सीमेंट अहिवारा से  सीमेंट खड़गपुर के लिए रवाना किया गया।

इसमें किलिंकर लोड कर रैक रवाना किया गया। इससे रायपुर रेल मंडल द्वारा किए जाने वाले माल लदान में वृद्धि होगी, रायपुर रेल मंडल के राजस्व में वृद्धि होगी साथ ही रायपुर रेल मंडल को लोडिंग अनलोडिंग के लिए एक नया केंद्र मिल गया है। जहां से अन्य फ्रेट कस्टमर भी अपना सामान भेज सकेंगे।

Latest news
Related news