25.4 C
Chhattisgarh
Saturday, September 12, 2026

राज्यपाल  रमेन डेका से मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश के विकास पर की चर्चा

रायपुर, 30 जुलाई 2024/ मनोनीत राज्यपाल रमेन डेका से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजभवन में मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने मनोनीत राज्यपाल श्री डेका से प्रदेश के हित से जुड़े विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने मनोनीत राज्यपाल का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया और शॉल भेंटकर सम्मानित किया। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने भी पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानन्द भी उपस्थित थे।

Latest news
Related news