23.6 C
Chhattisgarh
Tuesday, October 27, 2026

भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल का निधन ,10 जनवारी को गृह ग्राम कुरुदडीह में होगा अंतिम संस्कार

रायपुर 8 जनवरी 2024:- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल का आज निधन हो गया। नंद कुमार बघेल पिछले 3 माह से राजधानी रायपुर के श्री बालाजी हॉस्पिटल में भर्ती थे।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया में खुद यह जानकारी दी है कि 10 जनवरी बुधवार को उनके गृह ग्राम कुरूदडीह में पिता का अंतिम संस्कार किया जाएगा
श्री बघेल इस समय दिल्ली में है और दोपहर 1:30 बजे तक राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। नंदकुमार बघेल का पार्थिव काया राजधानी रायपुर के शांति नगर में पाटन हाउस ,पाटन निवास में रखा गया है।
सीएम विष्णुदेव साय ने श्री बघेल के पिता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Latest news
Related news