27.9 C
Chhattisgarh
Tuesday, November 3, 2026

देवबलोदा बाजार चौक में लगा विकसित भारत संकल्प यात्रा कैम्प

भिलाई।08 जनवरी 2024। विकसित भारत संकल्प यात्रा कैम्प के तहत सोमवार को नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा के द्वारा देवबलोदा बाजार चौक में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में निगम के सभी विभाग के अधिकारी और कर्मी शामिल हुए।
शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना ,प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ,आयुष्मान कार्ड ,प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अलावा जनहितकारी योजनाओं के लिए आवेदन लिए गए। शिविर में चरोदा- भिलाई तीन नगर निगम के विभिन्न वार्ड के बडी संख्या में लोग पहुंचे। निगम के सैकडों लोगों ने विकसित भारत संकल्प यात्रा कैम्प का लाभ उठाया।

Latest news
Related news