27.1 C
Chhattisgarh
Saturday, October 31, 2026

राष्ट्रीय खिलाड़ी मनुप्रिया चीन में आयोजित वूडबाल वर्ल्ड कप में लेंगी हिस्सा

रायपुर, 29 सितंबर 2024/ छत्तीसगढ़ की बेटी मनुप्रिया चीन में आयोजित 9 वें विश्व कप वूडबाल में शामिल होंगी। राष्ट्रीय खिलाड़ी मनुप्रिया खेमका ने आज खेल मंत्री श्री टंक राम वर्मा से मुलाकात कर आगामी विश्व कप अभियान के लिए आशीर्वाद लिया।

कलिंगा यूनिवर्सिटी से एमबीए कर रही 22 वर्षीय मनुप्रिया खेमका आगामी 14 से 21 अक्टूबर को चीन के शाओक्सिग में होने वाले विश्वकप में भाग लेंगी। इसके पूर्व मनुप्रिया नागपुर में 7 से 11 मार्च को आयोजित सीनियर राष्ट्रीय वूडबाल में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर राज्य को गौरवान्वित किया है। दो बार की गोल्ड मेडलिस्ट रही मनुप्रिया को विश्वकप वूडबाल में सफलता के लिए मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं देते हुए हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया।

Latest news
Related news