18.6 C
Chhattisgarh
Tuesday, October 27, 2026

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कलेक्टोरेट गार्डन और दांडी मार्च प्रतिमा का किया लोकार्पण

रायपुर. 2 अक्टूबर 2024. उप मुख्यमंत्री और बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने आज बिलासपुर कलेक्टोरेट में गार्डन का लोकार्पण किया। सुन्दर फव्वारों से सुसज्जित यह खूबसूरत गार्डन मनोहारी दृश्य प्रस्तुत करता है। अपने विभिन्न कार्यों से दूर-दराज से कलेक्टोरेट आने वाले लोगों के लिए गार्डन में विश्राम की भी व्यवस्था है। श्री साव ने यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में आयोजित दाण्डी यात्रा की आदमकद प्रतिमाओं का भी अनावरण किया।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कलेक्टोरेट के सामने पुराने टाउन-हॉल के जीर्णोद्धार कार्य का भी लोकार्पण किया। स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत इसका जीर्णोद्धार किया गया है। भवन के एक हिस्से में जिला पुरातत्व भवन बनाया गया है जहां पुरातात्विक महत्व की सैकड़ों मूर्तियां एवं ऐतिहासिक सामग्रियां सुरक्षित रखी गई हैं। श्री साव ने भवन में रखी मूर्तियों का उत्सुकता से अवलोकन भी किया। विधायक श्री धरम लाल कौशिक, श्री धर्मजीत सिंह, श्री सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री अरुण सिंह चौहान, कलेक्टर श्री अवनीश शरण, नगर निगम के आयुक्त श्री अमित कुमार और जिला पंचायत के सीईओ श्री आर.पी. चौहान सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी इस दौरान मौजूद थे।

Latest news
Related news