34.6 C
Chhattisgarh
Thursday, March 19, 2026

रायपुर रेल्वे स्टेशन में भंडारे का आयोजन,,, हजारों लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण

रायपुर, 14 अक्टूबर। रेलवे स्टेशन स्थित मां शारदा मंदिर में रामनवमी के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हजारों लोग पहुंचे और माता रानी का प्रसाद ग्रहण किया। यह आयोजन रेल कर्मियों के सहयोग से किया गया।

रेलवे कर्मचारियों के सहयोग से हर वर्ष नवरात्रि के अवसर पर मां शारदा मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जाता है। आज दोपहर से लेकर देर शाम तक हजारों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। स्टेशन के सभी रेल अफसर, स्टाफ, जीआरपी, रेल पुलिस के अफसर और कर्मियों ने भी भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस आयोजन को सफल बनाने में प्रकाश नारायण शुक्ला, पी किशोर, गोविंद तिवारी, संजय शाह ,जसवंत, रज्जू , रवि रावत , रम्मा राव, स्टैंड में बाइक और सायकल रखने वाले साथियों ने अपना योगदान दिया। सभी लोगों ने भंडारे के आयोजन को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की है।

Latest news
Related news