31.9 C
Chhattisgarh
Sunday, April 19, 2026

नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशियों की संयुक्त नामांकन रैली में शामिल हुए भूपेश,,,,कहा- महाराष्ट्र की वीरभूमि में ग़द्दारों का कोई स्थान नहीं

नागपुर, 1 नवंबर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं विदर्भ क्षेत्र के सीनियर ऑब्जर्वर भूपेश बघेल ने नागपुर के संविधान चौक में नागपुर पश्चिम, नागपुर उत्तर, मध्य नागपुर एवं दक्षिण पश्चिम नागपुर विधानसभाओं के कांग्रेस प्रत्याशियों की संयुक्त नामांकन रैली में सम्मिलित हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के प्रत्याशियों के अलावा इंडिया गठबंधन के घटक दलों के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस दौरान भूपेश बघेल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि यह चुनाव महाराष्ट्र की अस्मिता का चुनाव है, महाविकास आघाड़ी के हर एक साथी को यह लड़ाई पूरी ताकत से लड़नी है और यह साबित करना है कि महाराष्ट्र की इस वीरभूमि में गद्दारों का कोई स्थान नहीं है। जिस प्रकार भाजपा ने छल से शिवसेना और NCP को तोड़ा है और लोकतंत्र का चीरहरण किया है, इसका जवाब आपको अपने वोटों से देना है और भाजपा की छल-बल की राजनीति को हराना है।

आगे श्री बघेल ने कहा भाजपा समाज में विभेद पैदा करने का काम करती आई है, समाज के एक वर्ग से दूसरे वर्ग को लड़ाने में भाजपा पारंगत है, वो हमेशा तोड़ने की बात कहती है लेकिन हम सभी जोड़ने के लिए निकले हैं और इस लड़ाई में आप सभी कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है, ना केवल भारी संख्या में मतदान करवाना है बल्कि मतदान के बाद कोई गड़बड़ी ना हो इसके लिए भी सतर्क रहना है।

 

Latest news
Related news