21.1 C
Chhattisgarh
Thursday, October 29, 2026

दुर्ग स्टेशन में खाने की सामग्री बेचते 5 अनाधिकृत वेंडर पकडे गये,,,, रेलवे ने चलाया अभियान 

दुर्ग 06 नवंबर, 2024 । रेलवे द्वारा अधिकृत वेंडरों द्वारा गाडियों तथा स्टेशनों में गुणवत्तायुक्त खानपान की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। रेलवे प्रशासन स्टेशनों एवं गाडियों में यात्रियों को उपलब्ध कराई गई खानपान की गुणवत्ता को बरकरार रखने तथा उसमें लगातार सुधार हेतु प्रतिबद्ध है। साथ ही रेलवे प्रशासन को अनाधिकृत वेंडिंग की शिकायत भी समय-समय पर मिलती रहती है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी के निर्देश पर मंडल वाणिज्य विभाग द्वारा गाडियों तथा प्रमुख स्टेशनों में अनाधिकृत वेंडरों की रोकथाम हेतु नियमित रूप से खानपान जांच अभियान चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में 05 नवंबर 2024 को मंडल वाणिज्य प्रबंधक  राकेश सिंह के नेतृत्व में दुर्ग स्टेशन में चलाये गए औचक खानपान जांच अभियान के दौरान 05 आनाधिकृत वेंडर पकडे गये जिन पर रेलवे नियमानुसार की कार्रवाई की गई| सभी केटरिंग संचालकों को बिना प्लेटफार्म परमिट के प्लेटफार्म एवं गाडियों में खाद्य सामग्री नहीं बेचे जाने की सख्त हिदायत दी गई । मंडल रेल प्रशासन अनाधिकृत वेंडिंग को पूर्णतः बंद करने के लिए प्रतिबद्ध है ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगा । इस अभियान में वाणिज्य निरीक्षक, टिकट चेकिंग स्टाफ व आरपीएफ़ स्टाफ भी शामिल थे |

Latest news
Related news