रायपुर/24नवम्बर 2024/प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार किसानों से वादा अनुसार धान खरीदना नही चाहती है यह साबित हो गया है धान खरीदी के शुरुआत होने के बाद जिस प्रकार से किसानों का आक्रोश सामने आया है उसे डरी भाजपा की सरकार अब किसानों को चुप कराने कानूनी कार्यवाही की धमकी दे रही है लेकिन किसान डरने वाले नहीं है। कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी हुई है भाजपा की सरकार किसानों से किये वादा को पूरा करें।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि धान खरीदी में अव्यवस्था,गिरदावरी, अनावरी रिपोर्ट में गड़बड़ी,रकबा काटने,टोकन माँगनुसार बारदाना नही देने एवं 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान नही खरीदने व धान बेचने के बाद 3100 रु की दर से एक मुश्त भुगतान नहीं होने को लेकर कई जिलों में किसानों का आक्रोश सामने आया है किसान सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व कांग्रेस की सरकार ने 2023-24 में धान खरीदी के लिए पर्याप्त मात्रा में राशि, बारदाना सहित सारी व्यवस्थाये किया था जिसके चलते ही भाजपा की सरकार बनने के बाद 21 क्विंटल धान खरीदी सम्भव हुआ था।सही मायने में 2024-2025 में जो धान खरीदी हो रही है वो भाजपा सरकार की पहली धान खरीदी है जिसमे भारी अव्यवस्था दिख रहा है किसान हताश परेशान है और भाजपा की किसानों को लेकर बदनीयती उजागर हो गई है।a