18.6 C
Chhattisgarh
Tuesday, October 27, 2026

उप मुख्यमंत्री अरुण साव युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में हुए शामिल

रायपुर. 1 दिसम्बर 2024। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज भिलाई के सुपेला में साहू समाज द्वारा आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समाज द्वारा विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए परिचय सम्मेलन का आयोजन सराहनीय कार्य है। योग्य जीवन साथी की तलाश में एक माध्यम बनना पुनीत कार्य है। साहू समाज का परिचय सम्मेलन एक ऐसा मंच है, जहां समाज के विवाह योग्य युवक-युवती आते हैं और मंच में अपना परिचय देते हैं। सामाजिक पत्रिका में भी परिचय प्रकाशित किया जाता है। इससे वैवाहिक रिश्ते जोड़ने में मदद मिलती है। समाज की इस पहल से संसाधन और समय की बचत होती है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम में उल्लेखनीय कार्य करने वाले साहू समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों को सम्मानित किया। उन्होंने विवाह योग्य युवक-युवतियों के परिचय वाली सामाजिक परिचायिका पुस्तिका का विमोचन भी किया। साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री टहल सिंह साहू और पूर्व मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू सहित साहू समाज के अनेक पदाधिकारी और गणमान्य सदस्य भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

Latest news
Related news