24.9 C
Chhattisgarh
Tuesday, October 27, 2026

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने पूर्व राज्यसभा सदस्य स्व. श्री गोपाल व्यास के परिजनों से की मुलाकात

रायपुर, 13 दिसम्बर 2024। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने अपने एक दिवसीय रायपुर प्रवास के दौरान पूर्व राज्यसभा सदस्य स्वर्गीय श्री गोपाल व्यास के निवास पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुशीला देवी और पुत्र श्री उमाशंकर व्यास सहित परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी उनके साथ थे।

केन्द्रीय मंत्री श्री नड्डा ने श्री व्यास के योगदान को स्मरण किया और उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनका जीवन समाज और देश सेवा के लिए समर्पित था। उनकी स्मृति हमेशा समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बनी रहेगी।

Latest news
Related news