22.7 C
Chhattisgarh
Friday, October 23, 2026

500 वर्षों का इंतजार खत्म हुआ अयोध्या में श्री राम विराजे, देशभर में दीपावली जैसा जश्न

 

अयोध्या । अयोध्या में रामलला के आगमन का इंतजार खत्म हो गया है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गई है।500 वर्षों से अधिक का इंतजार खत्म हो गया है। रामलला राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो गए हैं। गर्भ गृह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे।

कार्यक्रम के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी ने X पर लिखा है, अयोध्या धाम में श्री राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा का अलौकिक क्षण हर किसी को भाव-विभोर करने वाला है। इस दिव्य कार्यक्रम का हिस्सा बनना मेरा परम सौभाग्य है। जय सियाराम!

Latest news
Related news