34.1 C
Chhattisgarh
Monday, July 13, 2026

कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से मालगाड़ी ने मारी टक्कर, 8 की मौत,,,20 घायल

दार्जिलिंग। बंगाल में जलपाईगुड़ी से रंगापानी के बीच आज कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से एक मालगाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में तीन बोगियां पटरी से उतर गई है। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार हादसे में अभी तक 8 लोगों की मौत और 20 लोगो के घायल होने की खबर हैं।घायलों को अस्पतालो में ईलाज हेतु भर्ती किया जा रहा है। रेल्वे ने जानकारी हेतु सियालदह के हेल्पलाइन नम्बर 033-23508794, 2383326 जारी की है।

Latest news
Related news