19 C
Chhattisgarh
Saturday, October 24, 2026

मुख्यमंत्री श्री साय से ध्रुव गोंड समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, 05 फरवरी 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज शाम यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंकराम वर्मा के नेतृत्व में ध्रुव गोंड समाज बलौदा बाजार के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को कोलियारी, जिला बलौदा बाजार-भाटापारा में आगामी 24 फरवरी को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए आमंत्रण दिया। इस अवसर पर श्री मेमसिंह उईके, श्री हेमसिंह ध्रुव, श्री खुमान सिंह मरकाम, श्री सहस नेताम सहित समाज के अन्य सदस्य शामिल थे।

Latest news
Related news