30 C
Chhattisgarh
Thursday, April 2, 2026

बृजमोहन अग्रवाल ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा,,,सीएम सहित सभी मंत्रियों ने दी शुभकामनाएं,,,35 वर्ष का सफर बेहद भावनात्मक रहा

रायपुर। प्रदेश मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सदस्य बृजमोहन अग्रवाल ने कैबिनेट बैठक के बाद मंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया है। यह पल बेहद ही भावनात्मक रहा। सीएम विष्णुदेव साय सहित केबिनेट के सभी मंत्रियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

श्री अग्रवाल अविभाजित मध्यप्रदेश और उसके बाद छत्तीसगढ़ में विधायक और मंत्री के रूप में 35 वर्षों से अधिक समय तक प्रदेशवासियों की सेवा की। अब लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद वे नए दायित्व संभालेंगे। मंत्रिमंडल से विदाई के भावुक क्षणों में उन्हें श्रीफल भेंटकर नई पारी के लिए शुभकामनाएं दी गई।

Latest news
Related news